Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गण्डकी प्रदेश पहुँच कर प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री राउत ने क्या कहा ?

 

‘सीडिओ छोटे शासक बन गए हैं’

जनकपुरधाम, ६ अगस्त । प्रदेशन नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि संघीय सरकार के कारण आज प्रदेश मातहत रहे प्रमुख जिला अधिकारी (सीडियो) छोटे शासक के रुप में दिखाई दिए हैं । गण्डकी प्रदेश में आयोजित मुख्यमन्त्रियों की भेला को बिहीबार सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– नयां देवानी कार्यविधि लागू होने के बाद प्रदेश सरकार भी अपनी प्रदेश में छुट्टी दे सकती है । लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा घोषित छुट्टी संघीय सरकार के छोटे शासक सीडियो नहीं मानते हैं । मान लीजिए संघ छुट्टी देती है, प्रदेश उस को अस्वीकार करती है तो उसकी जिम्मेदारी कोन लेगी ? संघीय सरकार लेगी या संघीय सरकार के प्रतिनिधि के रुप में रहे छोटे शासक सिडियो ?’
मुख्यमन्त्री राउत को मानना है कि पुलिस और प्रशासन के बिना प्रदेश सरकार नहीं चल सकता । उन्होंने आगे कहा– ‘गोली चलती है, बलात्कार जैसी घटना होती है, अब उसकी जिम्मेदारी कौन लेगी ? संघीय सरकार लेगी या प्रदेश सरकार ?’ उनका मानना है कि संघीय सरकार के कारण ही आज देश में शान्ति सु–व्यवस्था कमजोर बनती जा रही है । मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि देश में व्यवस्था तो बदल गई है, लेकिन मानसिकता पूराने ही है । उनका मानना है कि केन्द्र के कारण ही आज प्रदेश ‘अनएक्सपेक्टेड बच्चे’ की तरह हो गई है । केन्द्र को माता–पिता और प्रदेश को बच्चे की संज्ञा देते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘बालबच्चे के लिए माता–पिता की प्रेम आवश्यक है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है ।’
मुख्यमन्त्री का आरोप है कि कर्मचारीतन्त्र की कारण ही आज सरकार आपनी परिणाम नहीं देखा पा रही है । उनको मानना है कि कर्मचारीतन्त्र संघीयता के बारे में अनभिज्ञ है, कर्मचारियों में संघीयता संबंधी मानसिकता ही नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक स्रोत तथा वित्तीय आयोग द्वारा वित्त बाँडफाँड होते वक्त भी असमान व्यवहार की गए है । उन्होंने कहा– १५–१५ प्रतिशत स्थानीय और प्रदेश सरकार के लिए दिया गया है, बांकी सिंहदरबार के भीतर ही रखा गया है ।’ उन्होंने दावा किय यह संघीयता की मर्म विपरित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com