लागू औषध सेवनकर्ता के विरुद्ध जनचेतना अभियान का शुभारंभ

माला मिश्रा बिराटनगर ।जिल्ला प्रहरी कार्यालय मोरंग के तत्वावधान में तीन महीने लागू औषध (नशीली दबा) सेवनकर्ताओ के विरुद्ध जागरूकता अभियान का शुरुआत किया । सोमबार को बिराटनगर रानी स्थित भंसार कार्यालय कवड हॉल में स्थानीय जनप्रतिनिधियो के मौजूदगी में जनचेतना अभियान का विधिवत शुरुआत किया गया । कार्यक्रम में मौजूद मोरंग के प्रमुख जिला अधिकारी रमेश केसी , मोरंग एसपी मनोज कुमार केसी ने नशा के लत में फंस रहे युवको में सुधार के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में समाज के हर तबका से सहयोग का अपील किया । मोरंग एसपी ने बताया इस अभियान के तहत सीमा पर नशा सेवनकर्ताओ को चिन्हित कर पुलिस अपने निगरानी में शिविर में रखेगी जिसे संध्या के समय उनके परिजन के हवाले कर दिया जाएगा । शिविर में एक्सपर्ट के द्वारा उसे नशा सेवन से होनेवाला नुकसान के संबंध में जानकारी देगा । डीसीपी निशान थापा ने इस अभियान के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला । अध्यक्षता वार्ड पार्षद बलदेव यादब व संचालन इन्स्पेटर संतोष निरौला ने किया । इस मौके पर राअके का एसपी बिमल डंगोल , नप कार्यालय जोगबनी के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद रानी क्षेत्र के वार्ड पार्षद क्रमशः असलम आलम ,समीम कमर ,संजय साह के अलावा मुश्लिम मिया, सदिना खातुन ,कमला श्रेष्ठ ,ज्योति पोखरेल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।



