Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामनोहर सीके राउत के कार्यकर्ता बन कर राष्ट्रीय हित विरोधी गतिविधियों में संलग्न थेः गृहमन्त्री थापा

 

काठमांडू, १४ सितम्बर । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा है कि राममनोहर यादव की मृत्यु पुलिस हिरासत में नहीं, उपचार के क्रम में हुआ है । शुक्रबार आयोजित राष्ट्रीयसभा बैठक में राष्ट्रीय जनता पार्टी ने संसद् अवरुद्ध करने के बाद पार्टी के सांसद् लक्ष्मणलाल कर्ण ने कहा कि यादव को पुलिस हिरासत में मारा गया है । सांसद् यादव द्वारा उठाया गया प्रश्न पर जवाफ देते हुए गृहमन्त्री थापा ने उक्त बात कहा है ।
गृहमन्त्री थापा को यह भी कहना है कि राममनोहर यादव विखण्डनकारी अभियान संचालनकर्ता सीके राउत के कार्यकर्ता थे और वह राष्ट्रीय हित प्रतिकुल गतिविधि में संलग्न थे, इसीलिए उनको गिरप्mतार कर राज्य विरुद्ध कसूर में मुद्दा दर्ज की गई थी । गृहमन्त्री थापा ने कहा कि यादव का निधन अस्पताल में उपचार करते वक्त हुआ है । उन्होंने आगे कहा– ‘मृत्यु के बाद की गई पोष्टमार्टम रिपोर्ट में भी यही बात उल्लेख है, रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई चोट की कारण निधन नहीं हुई है ।’ उन्हाें ने कहा कि यादव का निधन यातना से नहीं रोग का कारण हुआ है ।
इसीतरह गृहमन्त्री थापा ने कहा है कि निर्मला हत्या प्रकरण में शुरु छानबिन प्रक्रया अन्तिम चरण में पहुँच गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *