Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालीवूड अभिनेत्री जयाप्रदा नेपाल की सद्भावना राजदूत

काठमांडू। 
 नेपाल सरकार ने देश में पर्यटन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व लाेकसभा सदस्य जयाप्रदा को सद्भावना राजदूतनियुक्त किया है।
नेपाल की संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक जयाप्रदा को 4 साल के लिए सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया है। जयाप्रदा की नियुक्ति से दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी तथा भारत में नेपाल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
नेपाल सरकार ने प्रत्येक साल कम से कम 20 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए वर्ष 2020 तक ‘विजिट नेपाल ईयर’ मनाए जाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में पर्यटन रोजगार और आमदनी का महत्वपूर्ण स्रोत है और भारत नेपाल के लिए सबसे बड़ा बाजार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *