Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाडा वृद्धि विरुद्ध नेविसंघ ने किया चक्काजाम

 

काठमांडू, २४ सितम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ ने सोमबार काठमांडू सहित देश भर १ घण्टा चक्काजाम किया है । नेविसंघ के अनुसार हाल में यातायात क्षेत्र में वृद्धि की गई भाडा वृद्धि के विरुद्ध देशभर के कैम्पस के आगे चक्काजाम किया गया है ।
यातायात व्यवसायियों ने पेट्रोलियम पदार्थ मी की गई मूल्यवृद्धि को कारण बताते हुए दशहरा लक्षित अग्रिम टिकट विक्री वितरण खुला करने के लिए भाडा वृद्धि को मुख्य शर्त के रुप में आगे लया था । सरकार ने सहमति देने के बाद यातायात व्यवसायियों ने १० प्रतिशत भाडा वृद्धि किया है । लेकिन नेविसंघ सम्बद्ध विद्यार्थी नेताओं को कहना है कि दशहरा के समय इस तरह भाडा वृद्धि करना अन्याय है । भाडा वृद्धि वापस करने के लिए मांग करते हुए नेविसंघ ने कहा है कि जब तक भाडा वृद्धि वापस नहीं किया जाएगा, तब तक आन्दोलन भी जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *