Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद हरिनारायण रौनियार द्वारा राहत वितरण

 

रेयाज आलम, बिरगंज आश्विन ८ गते


बहुदरमाई नगरपालिका–७ स्थित झोङही नदी में ऋषि पञ्चमी नहाने गए ३ बच्चों की नदी में डूबकर मृत्यु हुई थी, उनके परिवार को सांसद हरिनारायण रौनियार ने अपने तरफ से राहत वितरण किया । साथ में शोक संतप्त परिवार को संवेदना व्यक्त किया है ।
सांसद् रौनियार ने पीडित परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिनों में इस प्रकार के दुर्घटना से बचने के लिए स्थानीय, प्रादेशिक और संघीय सरकार को मिलकर आगे बढ़ना होगा । प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त सहयोग के लिए सांसद रौनियार ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सांसद को धन्यवाद व्यक्त किया । उन्होंने आगे कहा– ‘संघीय सरकार द्वारा ऐसे दुःखद घटना पर राहत उपलब्ध कराने की व्यवस्था होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा गÞलत शीर्षक में घटना का वर्णन करना दुःखद हैं ।’
स्मरणीय है, नदी में नहाते वक्त बहुदरमाई–८ विश्रामपुर निवासी खोबारी रौनियार की दो बेटी १५ वर्षीया पिंकी कुमारी और १३ वर्षीया रिंकी कुमारी तथा वही गांव के निवासी मनोज पटेल की १६ वर्षीया बेटी मुनी कुमारी की जान नदी में डूब हो गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *