सर्वेक्षण में हुवा खुलासाः यौनहिंसा ज्यादातर आपराधिक मनोप्रवृत्ति वाले लोग करते हैं

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ अक्टूवर ।
जानकारों ने एक सर्वेक्षण के हवाले से कहाँ कि यौनहिंसा ज्यादातर आपराधिक मनोप्रवृत्ति वाले लोग करते हैं । काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान विज्ञों ने कहा कि यौनहिंसा को सामाजिक परिस्थिति से जोड़कर आपसी समझौते के तहक रफादफा करने की प्रवृत्ति के कारण समस्या अधिक है ।
इसीतरहा, गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने कहा कि नेपाल को समृद्ध बनाने के लिए दीर्घ शांति का होना बहुत जÞरूरी है ।
आज गृहमंत्रालय में आयोजित एक अंतरक्रिया में गृहमंत्री थापा ने कहा कि नेपाल की समृद्धि को रोकने वाले तत्वों को पहचानकर उन तत्वों को निषेधित करने के बाद ही नेपाल समृद्ध हो सकेगा ।
मदिरा नियंत्रण के संबंध में उन्होंने कहा कि ७० फीसदी महिला हिंसा की घटनाएँ शराब की वजह से होती है, इसलिए गृहमंत्रालय इसपर नियंत्रण के निष्कर्ष पर पहुँच चुका है ।

