Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालिका के साथ बलात्कार अाैर हत्या के दाे अभियुक्ताें काे सार्वजनिक किया गया

 

जनकपुर–१४ अक्टुवर

बालिका का बलात्कार  के बाद हत्या करने वाले दाे अभियुक्ताें काे जिला प्रहरी धनुषा ने सार्वजनिक किया है ।  प्रहरी ने रविवार पत्रकार सम्मेलन कर धनुषा के औरही गाउँपालिका वडा नं. २ स्थित परवहा गाउँ की  १० वर्षीय मनिका यादव का बलात्कार करने वाले अभियुक्ताें काे सार्वजनिक किया है ।

घटनामा संलग्न दाेनाे अभियुक्त औरही गाउँपालिका वडा नं. ३ के ३२ वर्षीय विनोद मुखिया अाैर वडा नं. ५ का २३ वर्षीय नथुनी पण्डित कुम्हार है । यह जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा के प्रहरी उपरिक्षक गोविन्द थपलिया ने दी।

यह भी पढें   रसुवा-नुवाकोट बाढ़: सुरक्षाकर्मी कहाँ-कहाँ तैनात हैं और राहत कहाँ तक पहुँची ?

अभियुक्ताें ने पत्रकार सम्मेलन में स्वीकार किया कि उनलाेगाें ने बालिका काे चाउचाउ खिलाने का लाेभ देकर १० रुपया दिया अाैर खेत में लेकर गए । जहाँ बच्ची के चिल्लाने पर उसका मुख दबाया जिसके कारण उसकी माैत हाे गई । बच्ची दशहरा का मेला देखकर घर लाैट रही थी जहाँ से उसे बहलाकर साथ ले गए ।

अभियुक्त  मुखिया इससे पहले भी गोली प्रहार तथा लुटपाट सम्बन्धी मुद्दा में १० वर्ष की  जेल सजा में ३ वर्ष में छूट कर बाहर अाया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com