Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सउदी काउंसलर के बगीचे में मिले पत्रकार जमाल खशाेगी की लाश के टुकड़े

 

अमेरिका [एजेंसी]।

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। खशोगी के शव के टुकड़े इस्तांबुल स्थित सऊदी राजदूत के घर के बगीचे से बरामद हुए हैं। राजदूत का ये आवास सउदी काउंसलेट से कुछ ही दूर स्थित है। खशोगी 2 अक्टूबर को इस्तांबुल स्थित सऊदी काउंसलेट में गए और उसके बाद नहीं लौटे। पहले उनके अपहरण की सूचना आई और फिर अंततः अमेरिका ने भी मान लिया की उनकी हत्या हुई है।

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ भारत प्रस्थान, बिम्सटेक की बैठक में होंगे शामिल

उधर, दूसरी ओर एक अन्य अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक खशोगी पर दूतावास में घुसने के दो मिनट के भीतर ही हमला किया गया और मात्र सात मिनट में उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कि सऊदी अरब के हत्यारे एजेंटों ने भ्रम की स्थिति पैदा करने के लिए खशोगी के एक बॉडी डबल का भी इंतज़ाम किया था और उसे खशोगी के कपड़े पहना दिए गए थे।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

खशोगी तुर्की में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहते थे। इसके लिए जरूरी कागजी कार्यवाही करने वे 2 अक्टूबर को इस्तांबुल स्थित सऊदी काउंसलेट गए थे, जिसके बाद लापता हो गए। 20 अक्टूबर को सऊदी ने पूछताछ के दौरान खशोगी की हत्या होने की बात कबूल की थी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com