मलेशियाई रोजगारी होगी पुनः सुचारु, मंत्री स्तरीय वार्ता काठमांडू में जारी

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ अक्टूवर ।
नेपाल और मलेशिया के बीच श्रमिक आपूर्ति संबंध में आज होने जा रही मंत्री स्तरीय वार्ता के लिए वहाँ के मानव संशाधन मंत्री एम कुलासेगरन कल रात काठमांडू आ चुकें हैं ।
वार्ता में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रम रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री गोकर्ण विष्ट कर रहें हैं ।
वार्ता में उनके बीच नेपाल द्वारा मलेशिया के लिए श्रमिक आपूर्ति, आप्रवासी कामगारों के हक–हित लगायत मुद्दों पर विचार–विमर्श के बाद इस संबंधी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होंगे । हस्ताक्षर होने के बाद पिछले छह महीने से रुकी हुई नेपालियों की मलेशियाई रोजगारी पुनः सुचारू होगी ।

