Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं जल्द ही अस्पताल से अाउँगा अाैर देश की समृद्धि का सपना साकार करुँगा : प्रम अाेली

 

काठमाडौं–

उपचाररत प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा है की मैं जल्द ही अस्पताल से वापस अाउँगा अाैर समृद्ध नेपाल का सपना साकार करुँगा ।  उन्हाेंने संदेश प्रसारित करते हुए यह प्रतब४ता व्यक्त की है । उन्हाेंने संदेश में कहा है कि चिकित्सकाें ने कहा है कि मैं जल्द ही अस्पताल से वापस अाउँगा । मैं समृद्ध नेपाल का सपना साकार करने के लिए प्रतबद्ध हुँ अाैर इस कार्य में सक्रिय रहूँगा ।

यह भी पढें   आठ राजनीतिक दलों ने बनाया ‘अग्रगामी मोर्चा’

संदेश में यह भी लिखा है कि मैं समस्त देशवासियाें एवं भाई बहनाें से यह अाशा करता हूँ कि उनका सहयाेग पहले की ही तरह मुझे मिलता रहेगा ।

प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि सामाजिक सञ्जाल अाैर डिजिटल सञ्चार माध्यम से मेरे स्वास्थ्य  के विषय में हाे रहे प्रचारबाजी पर ध्यान न दें ।

प्रधानमन्त्री ओली ने अपने सन्देश में कहा है कि, “सामाजिक सञ्जाल तथा कुछ कुत्सित मंशा वाले डिजिटल मिडिया मेरे स्वास्थ्य अवस्था के बारे में  आधारहीन प्रचार तथा विषय काे अनावश्यक रुप में सनसनीपूर्ण बना कर प्रचारवाजी कर रहे हैं यह जानकारी मुझे है  । एेसे समाचार से प्रभावित नही हाेने का अाग्रह है ।

यह भी पढें   एफसीसी में शेख हसीना ने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई, दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने का किया ऐलान

प्रधानमन्त्री ओली देश में घट रहे घटनाअाें के प्रति भी अपनी संवेदनशीलता की बात कही है ।

“ धर्म, संस्कृति के नाम में या  दलीय बहस के नाम में, आपसी सद्भाव बिगाडने वाली प्रकृति का काम मान्य नही हाेगा अाैर एेसाें पर कानून के अनुसार राज्य कारवाही करेगा ।

अपने स्वास्थ्य के बारे में चिन्ता करने वाले राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, दल के नेता, संवैधानिक अंगविदेशी कुटनीतिक नियोग, कर्मचारी लगायत स्वदेश तथा विदेश से अाए स्वास्थ्यलाभ की कामना करने वालाें काे प्रधानमन्त्री ओली ने धन्यवाद जताया है ।

यह भी पढें   सिरहा में बोलबम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटने से १५ लोग घायल, एक की अवस्था गंभीर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com