Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर महिला सुरक्षा पर विभिन्न कार्यक्रम 

 


माला मिश्रा बिराटनगर
नेपाल के बिराटनगर से सटे सीमावर्ती शहर जोगबनी  में  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 35 वी पूण्य तिथि के अवसर पर जेनिथ पब्लिक स्कूल प्रांगण में  महिला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत  इंदिरा शक्ति एप का प्रशिक्षण व  इंदिरा शक्ति मिर्च स्प्रे मुफ्त बितरण कार्यक्रम आयोजित किया ।  इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश ललोठिय सहित अतिथियों ने दिप प्रवज्वलित और फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया । कार्यक्रम  का संचालन प्रदेश सचिव मनीष यादव कर रहे थे । कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सचिव ने महिला सुरक्षा पर कई टिप्स दिए । कहा इंदिरा शक्ति एप  व इंदिरा शक्ति मिर्च स्प्रे  महिला व छात्राओ को मददगार साबित होगा ।

यह भी पढें   चितवन राइनोज ने एनपीएल के लिए सिकन्दर रजा को किया अनुबंधित

कार्यक्रम में छात्राओ को प्रशिक्षण दिया गया और स्प्रे मुफ्त बितरण किया गया । इस मौके पर कोढ़ा कांग्रेस विधायक पूनम पासवान , कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ,पूर्व प्रधानाचार्य इंदिरा मिश्रा , वरिष्ट नेता अशोक गगन , अरबिंद चौधरी,जया दुबे ने अपनी अपनी बिचार रखा । अतिथियों का स्वागत जेनिथ पब्लिक स्कूल का चेयरमैन खुर्शीद खान , प्रिंसिपल कबिता खान  ने संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर जेनिथ पब्लिक स्कूल की छात्राओ ने सेल्फ डिफेंस की तकनीक का प्रदर्शन कर तालिया बटोरी । छात्राओ ने कराटे का प्रदर्शन कर आत्मरक्षार्थ  कई करतब दिखाया जिसको सराहा गया । कार्यक्रम का सफल संचालन अंजार अहमद  के नेतृत्व में दर्जनों एनएसयूआई के कार्यकर्ता सक्रिय दिखे । इस मौके पर युथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष कारण कुमार पप्पू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

यह भी पढें   चितवन राइनोज ने एनपीएल के लिए सिकन्दर रजा को किया अनुबंधित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com