किसी भी प्रदेश सरकार को संविधान से उलझनें बालें कानुन बनानें की हक नहींः कानुनमंत्री ढकाल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ नोवेम्बर ।
कानून न्याय तथा संसदीय मामला मंत्री भानुभक्त ढकाल ने कहा कि किसी भी प्रदेश सरकार को ये हक नहीं है कि वो संविधान से उलझने वाला कोई भी कानून बनाए ।
मोरंग के विराटनगर विमानस्थल पर संचारकर्मियों के साथ बातचीत में मंत्री ढकाल ने बताया कि संघीय कानून से उलझने वाला कानून अगर कोई प्रदेश सरकार बनाती है, तो वैसा कानून स्वतः खारिज हो जाएगा । आगे उन्होंने कहा कि जरूरी कानून बनानकर उचित समय पर प्रदेश सरकार की माँग को संबोधित किया जाएगा ।

