Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनतेरस में खरीदें चाँदी का कडा बन जाएगा रक्षा कवच

 
Image result for image of silver bangles
धनतेरस के दिन यह उपाय कर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देव की पूर्ण कृपा प्राप्त की जा सकती है। जानिए क्या करें इस दिन…

1 . इस दिन किसी की आलोचना, झगड़े व वाद – विवाद की बात बिलकुल भी न करें। अगर संभव हो तो पुरानी रंजिश या मन मुटाव को भुलाकर शत्रु को भी मित्र बनाने कि पहल करें इससे देवता प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार में शुभता आती है।
धनतेरस के दिन अपने दाएं हाथ के लिए एक चांदी का कड़ा बनवाएं या खरीदें, इस कड़े को धनतेरस से लेकर दिवाली वाले दिन तक मां लक्ष्मी के चरणों से लगा कर वहीं पूजा में रख दें और उस पर तिलक लगा दें।
दिवाली के अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी का ध्यान-पूजन करने के बाद उसे दाहिने हाथ में धारण कर लें। यह कड़ा अब आपका रक्षा कवच है। इसे पहनने से आत्मविश्वास तो आएगा ही साथ ही धन आगमन के रास्ते खुलने लगेंगे। हर काम में सफलता मिलने लगेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *