Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रभावकारी सेवा प्रवाह से ही जनता सुशासन का अनुभव करेगाः अख्तियार प्रमुख आयुक्त घिमिरे

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू ५ नोवेम्बर ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने प्रमुख आयुक्त नवीन कुमार घिमिरे ने कहा कि वार्ड तह से ही ऐसा सेवा प्रवाह होना चाहिए जिससे लोगों को सुशासन का अनुभव हो ।
आयोग द्वारा कैलाली की धनगढ़ी में आयोजित भ्रष्टाचार नियंत्रण संबंधी एक कार्यक्रम के दौरान प्रमुख आयुक्त घिमिरे ने ये बात कही । उन्होंने बताया कि इस दौरान बहुत सारे कर्मचारी आयोग की निगरानी और छानबीन के दायरे में हैं ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य मनिष मिश्र सहमहामंत्री पद के लिए उम्मीदवारी देंगे

इसीतरह, पूर्व–पश्चिम रानमार्ग अंतर्गत कंचनपुर के भासी सड़कखंड पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और ४ लोग घायल हो गए । महाकाली नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर लौट रहे ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रही जीप से टकराने से हुए इस हादसे में बेदकोट नगरपालिका ५ के करीब ३२ वर्षीय प्रेम सिंह धामी और वार्ड नंबर ४ के अनुमानित ३५ वर्षीय राजेंद्र जाग्री की मौके पर ही मौत हो गई । ये जानकारी पुलिस ने दी । घायल सभी चार लोगों को महाकाली अंचल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद भारत भेज दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com