Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में चित्रगुप्त पूजा के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

 


माला मिश्रा बिराटनगर
बिराटनगर के  तीनटोलिया में नव निर्मित सामुदायिक भवन ,चित्रगुप्त मंदिर ,विवाह मंडप का उद्घाटन  चित्रगुप्त समाज कल्याण परिषद का अध्यक्ष डॉ शशिभूषण कर्ण ,सीए डॉ सुशील कर्ण, डॉ नवीन कर्ण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा  सहित  विधिपूर्वक मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना किया गया । इस मौके पर उपाध्यक्ष  राजेश कुमार दास , कोषाध्यक्ष संजय कर्ण , सचिव सुकेश कर्ण , उप सचिव दीपक निधि  तथा युवा कमिटी के अध्यक्ष अमलेश कर्ण , उपाध्यक्ष बिजेंद्र कर्ण , सचिव पंकज चौधरी , गोपाल दास , बिजय मल्लिक , अरुण कर्ण , श्याम कर्ण मौजूद हो सक्रिय दिखे ।
बिराटनगर के तीनपैनी में भी  कायस्थ समाज के मिथिला विकास अभियान के बैनर तले चित्रगुप्त भगवान का प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया । पूजा कमिटी का अध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि आज के दिन चित्रांश परिवार अपने कुल देवता  को श्रद्धापूर्वक पूजा करते है और कलम कॉपी का प्रयोग नही करते इसको मूर्ति के समीप रख पूजा करते है । पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार के महिला , बच्चे ,बृद्ध एकत्रित हो इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया । पूजा का सफल संचालन में पूजा कमिटी के अध्यक्ष पंकज वर्मा , उपाध्यक्ष प्रजय कर्ण , महासचिव गगन कर्ण , धीरेंद्र कर्ण ,रतन वर्मा , महेश लाल कर्ण ,मनोज कर्ण , मयंक कर्ण सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   भारी बारिश से कान्तिलोकपथ तीन स्थानों पर बंद, काठमांडू–हेटौंडा मार्ग पर यातायात ठप

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com