Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२१ देशों के मुद्रा और ५३ एटिएमकार्ड सहित वीरगंज से भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

वीरगंज, १९ नवम्बर । वीरगंज स्थित सीमा क्षेत्र से एक भारतीय नागरिकों को सशस्त्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उत्तर प्रदेश जवनपुर निवासी रामनाथ यादव को २१ देशों की मुद्रा और विभिन्न बैंकों की ५३ थान एटिएम कार्ड सहित वीरगंज स्थित भन्सार कार्यालय के सामने से यादव को सोमबार गिरफ्तार किया गया है ।
यादव वीरगंज से रक्सौल की ओर जा रहे थे, जब पुलिस को आशंका हुई कि यादव के ऊपर चेकजांच की गई । चेकजांज के क्रम में ही उनके पास उल्लेखित मुद्रा और एटिएम कार्ड पाया गया । उसके बाद आवश्यक अनुसंधान के लिए सशस्त्र पुलस बल भन्सार राजश्व गुल्म वीरगंज ने यादव को नियन्त्रण में लिया । सशस्त्र पुलिस निरीक्षक पदम बहादुर खड्का ने कहा कि उनके पास २ भरतीय राहदानी, विभिन्न भारतीय बैंकों की ५३ थान एटिएम कार्ड, आइ.एम.ई कार्ड ३० थान, विभिन्न व्यक्तियों की परिचयपत्र ४४ थान और एक झोला सोने की नकली गहना भी था, जो बरामद की गई है ।
पुलिस ने प्रारम्भीक अनुमान किया है कि यादव अवैध रुप में लोंगो को विदेश भेजने की काम करते हैं । आवश्यक कारवाही के लिए यादव को जिला पुलिस कार्यालय पर्सा को हस्तान्तरण किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *