पाँचथर से राष्ट्रीय परिचयपत्र वितरण आज से शुरू

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ नोवेम्बर ।
नेपाल में पहली बार आज पाँचथर से राष्ट्रीय परिचयपत्र वितरण शुरू हुवा है । पाँचथर की फिदिम नगरपालिका–४, शांतिपुर की १०१ वर्षीया भगवती देवी भंडारी को राष्ट्रीय परिचय पत्र प्रदान कर वितरण कार्य की शुरूआत हुई हैं ।
आने वाले तीन सालों के भीतर देश के हर जिले से राष्ट्रीय परिचयपत्र वितरण करने की तैयारी की जा रही है, ये बात राष्ट्रीय परिचयपत्र तथा पंजीकरण विभाग ने बताई ।




