डडेलधुरा में स्कूल–बस दुर्घटना, १६ यात्रुओं की मौत
डडेलधुरा, २२ नवम्बर । डडेलधुरा में एक स्कुल बस दुर्घटना होने के कारण कम से कम १६ लोगों की मौत हो गई है । से १ क २९३ नम्बर की स्कूल बस डडेलधुरा से डोटी की ओर जा रहा था । बस में अमरगढी–५ स्थित उग्रतारा मन्दिर में लगनेवाला मेला में सहभागी लोग सवार थे । बस डा. केआई सिंह राजमार्ग अन्तर्गत रहे अमरगढी नगरपालिका–११ स्थित रडुवा में दुर्घटना हुई है । मेला में आनेवाले व्यक्तियों के लिए डोटी जिला, शिखर नगरपालिका स्थित पीएसजोन एकेडेमी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रयोग होनेवाला बस बिहीबार एक दिन के लिए तीर्थयात्रियों के लिए लाया गया था ।
पुलिस ने कहा है कि बस सडक से ३ सौ मिटर नीचे खाई में गिर गया है । प्रारम्भीक अनुमान है कि मेला में सहभागी करीब ३० लोग बस में सवार थे । घटनास्थल में उद्धार कार्य जारी है । उद्धार के लिए पुलिस और स्थानीयबासी परिचालित हैं । डडेलधुरा के प्रमुख जिला अधिकारी मोहन जोशी और पुलिस प्रमुख डम्बर बहादुर केसी भी दुर्घटनास्थल पहुँच गए हैं । घायल यात्रुओं को डडेलधुरा सदरमुकामस्थित उपक्षेत्रीय अस्पताल ले गया है ।
पुलिस ने यह भी कहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है ।

