Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या मधेश की काेई महिला बेटी बचाअाे बेटी पढाअाे याेजना की एम्बेसडर बनने के लायक नहीं ? सांसदाें का जाेरदार विराेध

प्रदेश नम्बर दाे में बेटी बचाअाे बेटी पढाअाे मुख्यमंत्री याेजना में नेपाली फिल्म की अभिनेत्री रेखा थापा काे एम्बेसडर के रुप में नियुक्त करने का सांसदाें के द्वारा विराेध किया जा रहा है । सांसदाें ने बुधवार संसद में इस बात का जाेरदार विराेध किया है ।

बुधवार दूसरे अधिवेशन के अन्तर्गत बैठे ४२ वें बैठक में सांसदाें ने रेखा की नियुक्ति के पश्चात यह कहते हुए विराेध जताया कि क्या मधेश में एेसी काेई कलाकार या अभिनेत्री नही् थी जिसे एम्बेसडर बनाया जाय ? रेखा थापा की नियुक्ति काे लेकर सांसदाें ने अाक्राेश जताया । काँग्रेस सांसद शिवचन्द्र चाैधरी ने अाराेप लगाया कि बेटी बचाअाे बेटी पढाअाे कार्यक्रम जिसमें ८१ कराेड का बजट समाहित है उसे निजी कार्यक्रम की तरह संचालित किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *