निर्यात कमजोर होना चिन्ता का विषयः अर्थमन्त्री खतिवडा
काठमांडू, २ दिसम्बर । अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने कहा है कि नेपाल से निर्यात होनेवाला सामानों की परिणाम में कमी आना चिन्ता का विषय है । आर्थिक पत्रकार समाज की २१वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिबार अर्थमन्त्री डा. खतिवडा ने कहा– ‘आयात में वृद्धि होना चिन्ता का विषय नहीं है, लेकिन निर्यात में जो कमी आ रही है, यह चिन्ता का विषय है ।’ अर्थमन्त्री खतिवडा को मानना है कि विकास के लिए एक चरण ऐसा भी होता है, जहां आयात होना स्वाभाविक हो जाता है ।
विमान खरीद प्रक्रिया और जारी विवाद के संबंध में मन्त्री खतिवडा ने कहा कि उसमें प्रश्न उठना स्वभाविक है । उन्होंने कहा कि विमान खरीद करने के कारण व्यापार में जो घाटा दिखाई दे रही है, वह स्वाभाविक है । उन्होंने आगे कहा– ‘हम लोगों ने विमान खरीद किया है । जिसने आयातजन्य मूल्य उच्च दिखाई देता है, लेकिन हम लोगों को तो पर्यटक भी लाना है, अगर हमारे पास विमान ही नहीं होता है तो पर्यटक कैसे आएंगे !’
अर्थमन्त्री खतिवडा को मानना है कि किस तरह का सामानों की आयात में वृद्धि हो रही है, उसको देखना जरुरी है । उन्होंने कहा कि उपभोग्य वस्तुओं की आयात के कारण अर्थतन्त्र में समस्या पड़ सकती है, लेकिन मेसिनरी और विकास सम्बद्ध वस्तुओं की आयात में वृद्धि होती है तो ज्यादा चिन्ता करना ठीक नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘हम लोग कह रहे हैं कि १० साल में १० हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन करेंगे । उसके लिए २० खर्बों की आवश्यकता पड़ती है । जलविद्युत निर्माण के लिए आवश्यक कूल खर्च की दो तिहाई खर्च यानि कि आयातजन्य वस्तु में ही निर्भर है । इस तरह आयात तो बढ़ जाता है, लेकिन उससे दीर्घकालीन फायदा ही होनेवाली है ।

