Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेसी संस्कृति के ऊपर ‘मजाक’ महंगा साबित, लहान प्राविधिक शिक्षालय में तोडफोड़

 

 

 

 

मनोज बनैता, लाहान । ७ डिसेम्बर
कुछ दिन से समाजिक संजाल मे भाईरल एक भिडियो के कारण लाहान प्राविधिक शिक्षालय रणभूमी बन गर्इ है । ‘भाइरल भिडियो’ में कुछ छात्राओ ने मधेसी संस्कृति ऊपर खिल्ली उड़ाई है । भिडियो भाईरल होते ही मधेसी मूल के छात्र–छात्राओं ने कलेज प्रशासन के बिरोध में नाराबाजी शुरु किए हैं । विरोध में उतरनेवाले छात्र–छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन उन छात्राओं को कारवाही करें । आन्दोलित विधार्थियों ने चेतावी दी है कि नहीं तो आन्दोलन सशक्त होगी ।

 

 

शुक्रबार करिब १ बजे आन्दोलित छात्राओंने कलेज का दर्जनौं खिड्की तोड़ दी है । आन्दोलन नियन्त्रण से बाहर जाने के कारण कॉलेज प्रशासन ने सहयोग के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस को कॉलेज सुरक्षा के लिए बुलाना पड़ा । सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस ने बड़ी मुस्किल से भीड हटा पाया था । पुलिस कि लाठीचार्ज से कुछ छात्र–छात्रा सामान्य घायल भी हुवे है । आन्दोलित छात्राओने प्रिन्सिपल जोगनारायण यादव का ईस्तिफा (राजीनामा) कि मांग किया है ।

यह भी पढें   काठमांडू के एक दर्जन से अधिक स्थानों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद


सिटिईभिटी अन्तर्गत लहान प्राविधिक शिक्षालय लहान ने आगामी पुस महिना में देशभर के प्रिन्सिपल को बुलाकर एक औपचारिक विचार–विमर्श आयोजन किया है । उसी कार्यक्रम के लिए कॉलेज प्रशासन ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा है । मधेसी संस्कृति एवं पहचान को प्रस्तुत करने के लिए ‘मधेसी धोती, गम्छा, जनकपुर के बेटी’ नामक बोल के गीत भी है । उस में कुछ पहाडी मुल के छात्राओं ने मधेसी पहचान को मजाक उडाते हुए एक भिडियो सुट करके सार्वजनिक किया है । फेसबुक में भाईरल हुए उक्त भिडियो के कारण मधेसी विद्यार्थी नाराज हैं । इसीलिए आन्दोलित विद्यार्थियों का कहना है कि भिडियो में दिखे गए छात्राओं के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए ।
लेकिन कॉलेज के प्रीन्सिपल जोग नारायण यादवने आन्दोलन में उतरनेवाले छात्र रबिन्द्र राउत को बुलाकर अभद्र गाली–गलौज किया है । राउत ने हिमालिनी से कहा कि उनके लगायत करिब एक दर्जन आन्दोलित छात्रको प्रिन्सिपल यादव ने निलम्बन करने की धम्की दी है । छात्र–छात्राओ का आरोप है कि प्रिन्सिपल यादव पहाडी समुदाय से सिनाजोरी और मधेसीयो से नमक हरामी कर रहे हैं । इसके संबंध में हिमालिनी ने प्रिन्सिपल यादव से सम्पर्क कर प्रतिक्रिया लेना चाहा तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “मधेसी संस्कृति के ऊपर ‘मजाक’ महंगा साबित, लहान प्राविधिक शिक्षालय में तोडफोड़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com