६ युवा द्वारा ५ साल की बालिका के ऊपर सामूहिक बलात्कार !
बुटवल, ८ दिसम्बर । रुपन्देही जिला देवदह नगरपालिका–५ पानबारी में ६ युवाओंने एक ५ वर्षीया बालिका के ऊपर सामूहिक बलात्कार किया है । घटना शुक्रबार रात का है । प्राप्त समाचार अनुसार पीडित बालिका के यौनांग से खून बह रहा है, इसीलिए उपचार के लिए उनको लुम्बिनी अंचल अस्पताल पहुँचाया गया है, अभी बालिका होस् में आई है, पुलिस ने कहा है कि वह कुछ बोल भी सकती है । घटना में शामील होने की आशंका में पुलिस ने २ युवाओं को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरु किया है ।
गिरफ्तारी में पड़नेवाले युवाओं में से देवदह नगरपालिका–६ निवासी २२ वर्षीय लक्ष्मण विक और वडा नं. ७ निवासी १८ वर्षीय जीवन खत्री हैं । घटना विवरण अनुसार पीडित बालिका की मां प्रस्तुती होने के कारण मायके चली गई थी और पिता भी पत्नी को रखेदेख करने के लिए वहीं गए थे । बालिका अपने दादा के साथ रह रही थी । जब दादा ने अपनी पोती को घर में नहीं देखा, वह ढूड़ते हुए घर से निकल गए । कुछ दूरी पर जाते ही उन्होंने पोती की चिच्याहट सुना, स्थानीयबासी की सहयोग में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में थप अनुसंधान हो रहा है । पीडित बालिका दलित समुदाय से प्रतिनिधित्व करती है ।

