सुखी नेपाली का लक्ष्य हासिल करने के लिए सुशासन और विकास पहली शर्त है : प्रधानमंत्री ओली
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ डिसेम्बर ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए सुशासन और विकास पहली शर्त है ।
बालुवाटार में एक भेंटघाट कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ओली ने ये बात कही । आगे उन्होंने कहा कि इंजीनियरों की पेशागत सुरक्षा और न्यूनतम पारिश्रमिक निर्धारण के लिए सरकार सकारात्मक है ।
मौके पर नेपाल प्रगतिशील इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु बहादुर श्रेष्ठ के नेतृत्व वाली टोली ने विभिन्न माँगों से संबंधित ज्ञापन पत्र सौंपा था ।

