प्रदेश नम्बर दाे में सरकार परिवर्तन की काेई तैयारी नहीं ये मात्र अपवाह है : अध्यक्ष उपेन्द्र यादव
काठमाण्डौं :
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार परिवर्तन की काेई संभावना नहीं है । कई दिनाें से प्रदेश सरकार के परिवर्तन के समाचार आ रहे थे जिसका अध्यष यादव ने खंडन किया है । उन्हाेंने कहा कि यह सभावना नहीं है सत्ता से बाहर हाे सकते हैं किन्तु प्रदेश सरकार परिवर्तन नहीं हाेगा ।
उन्हाेंने स्पष्ट किया है कि यह मात्र अपवाह है सच ताे यह है कि इस तरह कि काेई तैयारी नहीं है । उन्हाेंने यह भी कहा है कि अब प्रदेश नम्बर २ की सरकार दूसरे चुनाव के बाद ही परिवर्तित हेगी । इसलिए इन अपवाहाें पर ध्यान देने की जरुरत नही है ।
इधर कुछ दिनाें से ओनलाइन समाचाराें में यह खबर आ रही थी कि अध्यक्ष यादव और प्रधानमंत्री के बीच हुई गाेप्य वार्ता के बाद प्रदेश नम्बर दाे के मुख्यमंत्री काे हटाए जाने की तैयारी है ।


