नारायणी उपेक्षेत्रीय अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी
वीरगंज, ५ दिसम्बर । प्रदेश नं. २ वीरगंज स्थित नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी शुरु की गई है । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबू राउत स्वयम् ने इसके बारे में कहा है । अस्पताल निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी साल प्रदेश की ओर से प्रस्तुत होनेवाला सरकारी नीति तथा कार्यक्रम में इसके संबंध में योजना प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक रकम की व्यवस्था की जाएगी ।
स्मरणीय है, संघीय सरकार ने नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल को स्तरोन्नती करते हुए केन्द्रीय अस्पताल घोषणा की है, उस के बाद प्रदेश सरकार ने उस को मेडिकल कॉलेज के रुप में विकसित करने के लिए सोच बनाया है । मुख्यमन्त्री राउत ने अस्पताल प्रशासन को यह भी कहा है कि अस्पताल की स्तरोन्नती के लिए तय बजट को उचित व्यवस्थापन और सदुपयोग होना चाहिए ।

