Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राष्ट्रपति डा. यादव पुनः चिकित्सा पेशा में वापस होने की तैयारी में !

 

काठमांडू, ५ जनवरी । गणतन्त्र नेपाल के प्रथम राष्ट्रपति तथा पूर्व राष्ट्रराष्ट्रपति डा. रामवरण यादव पुनः चिकित्सा पेशा में वापस होना चाहते हैं ! ऐसी इच्छा स्वयम् उन्होंने ही व्यक्त किया है । वीपी स्मृति सामुदायिक अस्पताल की ११वें वार्षिक साधारणसभा को शनिबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने इस तरह का संकेत दिया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि वह कमसे कम दैनिक १ घण्टा सरकारी अस्पताल में सेवा करना चाहते हैं ।
पूर्व राष्ट्रपति डा. यादव ने कहा– ‘मैं प्रथम राष्ट्रपति भी हूं । इसीलिए नयां सिस्टम शुरु करने की जिम्मेदारी मेरी ही बनती है ।’ लेकिन उनका कहना है कि वीपी स्मृति सामुदायिक अस्पताल में वह काम नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वह उनके ही पार्टी के नेता के नाम में स्थापित अस्पताल है । स्मरणीय है, डा. यादव पूर्व मेडिकल चिकित्सक हैं । राजनीति में आने से पहले वह वीपी कोइराला के निजी चिकित्सक के रुप में भी कार्यरत थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *