हुम्ला का तापक्रम माइनस १५ डिग्री, जनजीवन प्रभावित
काठमांडू, ७ जनवरी । पहाडी जिला हुम्ला में भारी हिमपात हो गया है, जहां की तापक्रम माइनस १५ डिग्री पहुँच गया है । अत्यधिक ठंड के कारण वहां का जनजीवन प्रभावित हो गया है । प्राप्त समाचार आइतबार रात ८ बजे के समय में सिमिकोट आसपास का तामक्रम माइनस १५ डिग्री पहुँच गया है । आइतबार रात से निरन्तर हिमपात हो रहा है । जिला सदरमुकाम सिमिकोट में १ फिट गहरा आइस जम गया है, सिमिकोट से उत्तरी भू–भाग में लगभग २ मिटर आइस होने की अनुमान है ।
विशेषतः जिला के लिमी, मुचु, खगालगांव, स्याँडा, हेप्क्पा, बरगांव, सिमिकोट ज्यादा प्रभावित है । लेकिन इस हिमपात से जिला के दक्षिणवर्ती क्षेत्र में निवास करनेवाले सार्वसाधरण बहुत खुश है । उन लोगों का कहना है कि जितना अधिक हिमपात होता है, उतना ही ज्यादा अनाज (गेहूं) की उत्पादन में वृद्धि होती है ।


