Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में होने जा रहा है अश्वमेघ महायज्ञ

 

वीरगंज, ७ जनवरी । नेपाल के प्रमुख व्यापारिक शहर वीरगंज में आगामी मार्च ३ से गायत्री अश्वमेघ महायज्ञ शुरु होने जा रहा है । महायज्ञ संयोजक मण्डल के संयोजक डॉ. साहब ने कहा है कि मार्च ३ से ६ तारीख तक प्रस्तावित महायज्ञ की तैयारी हो रही है । संयोजक मण्डल के साथ सम्पन्न विचार गोष्ठी ने अश्वमेघ महायज्ञ के लिए वीरगंज को प्रस्ताव किया था । कहा गया है कि गोष्ठी में शक्ति कलश की स्थापना, साधना अभियान की निरन्तरता, युग साहित्य को घर–घर पहुँचान के लिए आवश्यक कर्म आदि के बारे में भी विचार–विमर्श की गई थी ।
कहा गया है कि प्रस्तावित महायज्ञ में नेपाल के तराई–मधेश से जुड़े हुए १० जिला और भारत बिहार के पू. चम्मारण, प. चम्पारण जिलो को यज्ञ के प्रयाज क्षेत्र में शामील किया जाएगा । सम्पन्न गोष्ठी में वीरगंज महानगरपालिका के प्रमुख विजय कुमार सराबगी, छोटेलाल ठाकुर, डा. राजू अधिकारी नरहरि घिमिरे, बागमती वि.प्रा. के सदस्य आदि लोग शामील थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com