नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की पाँच वीँ बैठक नेपाल में होनें के लिए सहमति
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ जनवरी ।
नेपाल भारत संयुक्त आयोग की पाँच वीँ बैठक जल्द से जल्द नेपाल में आयोजन करने के लिए दोनों देशों के उच्च अधिकारी सहमत हुए है ।
परराष्ट्र मंत्री प्रदीपकुमार ज्ञवाली और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बिच भारत के विदेश मंत्रालय में हुई मुलाकात में ये सहमति हुई ।
भारत दौरे पर रहे मंत्री ज्ञवाली और उनके भारतीय समकक्षी के बीच हुई मुलाकात में नेपाल भारत संबन्ध के विविधि पक्षों पर विचारविमर्श हुवा ये जानकारी नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने दी ।


