Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में पृथ्वी जयन्ती तथा स्वामी बिवेकानन्द की जन्म जयन्ती पर निबन्ध प्रतियोगिता

 

नेपालगन्ज (बाँके), पवन जायसवाल, पौष २७ गते ।
बाँके जिल्ला के नेपालगन्ज स्थित श्री पशुपति शिक्षा मन्दिर ने पौष २७ गते को पृथ्वी जयन्ती तथा स्वामी बिवेकानन्द की जन्म जयन्ती के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता तथा पुरस्कार बितरण कार्यक्रम आयोजन किया ।
पशुपति शिक्षा मन्दिर नेपालगन्ज ने निबन्ध प्रतियोगिता में उसी स्कूल में अध्ययनरत बिद्यार्थियों के बीच में प्रतियोगिता कराया गया था । पृथ्वी जयन्ती तथा स्वामी बिवेकानन्द की जन्म जयन्ती के अवसर पर ही निबन्ध प्रतियोगिता किया गया था ।
निबन्ध प्रतियोगिता में ३३ लोग प्रतियोगी रहे थे जिस में प्रथम अमित वर्मा, दूसरा में मारिया खान, तीसरे स्थान में राजाराम और सान्त्वना में आरती यादव, धर्मपाल एवं राम कुमार यादव रहे थे । बिजयी हुये प्रतियोगियों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया था ।
श्री पशुपति शिक्षा मन्दिर नेपालगन्ज के संचालक समिति अध्यक्ष तथा प्रमुख अतिथि डा. सुरेश कुमार कनौडिया ने अपनी बिचार ब्यक्त करते क्रम में स्वामी बिवेकानन्द की जीवनी से हम सभी लोगों को सिखना चाहिये बताया । इसी तरह बिशिष्ठ अतिथि तथा पूर्व सभासद कासिम अली सिद्दीकी, पशुपति दयाल मिश्र, प्रमुख वक्ता सत्य नारायण पाठक, अतिथियों में राजपा के कौशल कुमार मिश्र, गिरिजा प्रसाद पाठक, जगदीश प्रसाद शुक्ला, मणिलाल गुप्ता, शिक्षक, शिक्षिकाए“ और बिद्यार्थी करके सौ से अधिक लोगों की उपस्थिति रही थी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुठी के संस्थापक रामसेवक मिश्रा ने किया था । कार्यक्रम की संचालन प्रधानाध्यापक रतन बहादुर शाही ने किया था अवधी सा“स्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष बिष्णु लाल कुम्हार ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   सार्वजनिक छुट्टियों को कम करने के लिए एक अध्ययन कार्यदल गठित करने का निर्णय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *