Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कारका कोशिस करनेवाले नेपाली सैनिकको स्थानीय द्वारा धुलाई, मिर्चैया का माहौल तनावपूर्ण

 

मनोज बनैता, सिरहा, १२ जनवरी । सिरहा के मिर्चैयामे एक किशोरी उपर नेपाली सैनिक जवानने बलात्कारका प्रयास किया है । मिर्चैया नगरपालिका–६, मटियर्वा मे शुक्रबार रात करिब साढे ९ बजेके आसपास श्री नयाँ श्री नाथ गण चोहर्वा बैरेकका ३ जवानो ने १ किशोरी उपर बलात्कारका प्रयास किया है ।

मिर्चैया ६ मटियर्वा (पानी टँकी) के नजदिक रहे एक घरमे घुसकर ३ जवानो ने एक किशोरीको बलात्कार करनेका प्रयास स्थानीयो ने नाकाम किया है । पीडित के जोड्दार गुहार लगानेके कारण स्थानिय लोगोने उन्हे उद्धार किया था । सैनिक जवानोको नियन्त्रणमे लेनेके लिए स्थानीय लोगोने घेरा डाली पर दो जवान भाग्नेमे सफल रहे । दिपेन्द्र शाही नामका एक जवान पकडागया था ।

यह भी पढें   झापा में विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास, भारत सरकार देगी करीब 5.8 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

नियन्त्रणमे लिए गए जवान शाहीका हाथ स्थानीयोने बाधकर नेपाल पुलिसको खबर करनेहीवाले थे कि घटनास्थलमे पुलिस आगई । नेपाल पुलिसने सैनिक जवानसहित ३ स्थानीयोको भी गिरफ्तार करलिया ।

पीडितको ईन्साफ देनेके बदले पुलिस ने बलात्कारीको हि बचाव करने के गम्भीर आरोप लगाकर मिर्चैयामे स्थानीयोने शनिबार चक्काजाम और बिरोध प्रदर्शन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed