Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में बेटी शीक्षा बीमा योजना

 

काठमांडू, १३ जनवरी । प्रदेश नंं २ सरकार द्वारा सार्वजनिक ‘बेटी पढ़ाई, बेटी बचाई’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘बेटी शिक्षा बीमा योजना’ सार्वजनिक किया है । अभियान को सफल बनाने के लिए आइतबार वीरगंज में एक अभिमुखीकरण तालिम आयोजन किया गया । बेटी शिक्षा बीमा योजना अन्तर्गत प्रदेश सरकार की ओर से हर बेटियों को १ लाख रुपयां प्राप्त होनेवाली है । जब बीमित बेटी २० साल पूरा कर २१ साल प्रवेश करगी, तब प्रदेश सरकार की ओर से उक्त रकम मिलेगी । इतना ही नहीं, बीमा रकम दावी करने के लिए अविवाहित होना, अविछिन्न रुप में पढ़ाई को जारी रखना भी अनिवार्य है ।
महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा अनिवार्य, सुरक्षित मातृत्व, लैंगिक विभेद का अंत, समता मूलक समाज की निर्माण, दहेज प्रथा की अंत, महिला हिंसा और सामाजिक समस्या की अंत, बेटी की भ्रुण हत्या की अंत आदि उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार ने यह योजना सार्वजनिक किया है । योजना लागू होने के बाद अगर कोई अभिभावक अपने बेटी के शिक्षा बीमा करना चाहते हैं तो अस्पताल अथवा स्वास्थ्य संस्था की ओर से प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र, वार्ड कार्यालय से प्राप्त होनेवाला जन्मदर्ता प्रमाणपत्र, पिता अथवा मां की नागरिकता प्रमाणपत्र और संबंधी वडा कार्यालय की सिफारिश आवश्यक पड़ जाता है ।
अभिमूखिकरण तालीम कार्यक्रम के संयोजक सलाउदीन अहमद के अनुसार वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सराबगी के प्रमुख आतिथ्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम में महनगरपालिका के उप–मेयर शान्ति कार्की, ‘बेटी पढ़ाई, बेटी बचाई’ अभियान के संयोजक प्रियंका यादव, कार्यक्रम के सदस्य पुष्पा पाण्डे, रेखा साह, वीरगंज महानगरपालिका के शिक्षा ईकाई प्रमुख अरविन्दलाल कर्ण, महानगरपालिका के वडाध्यक्ष आदि व्यक्तित्व की सहभागिता रही थी ।
कार्यक्रम में कहा गया कि बेटी शिक्षा बीमा योजना प्रथम चरण अन्तर्गत हर जिला में १–१ पालिका में नमूना योजना के रुप लागू की जाएगी । प्रथम चरण अन्तर्गत पर्सा जिला स्थित वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंं १ से १६ तक, बारा जिला स्थित सुवर्ण गांवपालिका, रौतहट जिला स्थित यमुनामाई नगरपालिका, सर्लाही जिला स्थित पर्सा गांवपालिका, महोत्तरी जिला स्थित एकडारा गांवपालिका, धनुषा जिला स्थित कमला नगरपालिका, सिरहा जिला जिस्त औरही नगरपालिका और सप्तरी जिला स्थित महादेवा गांवापलिका में यह बेटी शिक्षा बीमा योजना लागू की जाएगी । यह योजना वि.सं. २०७५ माघ १ के बाद जन्म लेनेवाला बालिकाएं (बेटियों) में लागू होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *