Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सरकार के ६२ कर्मचारियों को भारत सरकार की ओर से प्रशिक्षण

 

काठमांडू, १५ जनवरी । भारतीय सरकार की आर्थिक सहयोग के तहत नेपाल सरकार के वित्त मंत्रालय के ६२ सरकारी कर्मचारियों को ‘पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर’ एक विशेष प्रशिक्षण दी जा रही है । नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के तहत नेपाल सरकार की ओर से तालीम सहयोग के लिए भारतीय सरकार समक्ष अनुरोध होने पर भारत ने यह सहयोग किया है । नेपाल (काठमांडू) स्थित भारतीय राजदूतावास की ओर से एक कार्यक्रम आयोजन कर तालीम संबंधी कार्यक्रम की घोषणा की गई है ।
कार्यक्रम नेपाल के वित्त मंत्रालय की आवश्यकता के अनुसार बनाया गया है । कार्यक्रम ‘सरकारी लेखा और वित्त संस्थान’ (आईएनजीएएफ) में आयोजित किया जा रहा है । प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी ई–भुगतान प्रणाली, लेखा और नगदी प्रबंधन, सार्वजनिक बोझ प्रणाली, विदेशी ऋण÷अनुदान और पुनर्भुगतान, पेंशन भुगतान प्रणाली, आंतरिक लेखा परीक्षा, राजकोषीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन आदि कार्य में दक्ष हो जाएंगे । प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तीन बैचों में आयोजित किया जाएगा । प्रथम बैंच अन्तर्गत २० कर्मचारी पौष ३० गते से तालीम ले रहे हैं । तालीम नयां दिल्ली स्थित इन्स्टिच्युट ऑफ अकाउन्ट्स एण्ड फाइनान्स (आईएनजीएएफ) में हो रहा है ।
(आईएनजीएएफ) भारत सरकार के भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के तहत मैत्रीपूर्ण विकासशील देशों के अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए भागीदार संस्थान है । अपने कुछ वैश्विक कार्यक्रमों के अलावा, आईएनजीएएफ की ओर पड़ोसी देश जैसे अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और श्रीलंका के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान करती आ रही है ।

यह भी पढें   भोटेकोसी बाढ़ पीड़ितों के लिए बीरगंज मेट्रोपॉलिटन नगर पालिका द्वारा 1.11 मिलियन सहायता की घोषणा की गई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com