Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी का मांग सम्बोधन हो चुका हैः सांसद् भट्टराई

 

इलाम, १७ जनवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के युवा नेता तथा सांसद् योगेश भट्टराई ने कहा है कि डा. गोविन्द केसी की ओर से आगे लाया गया चिकित्सा शिक्षा संबंधी अधिकांश मांग पूरा हो चुका है, डा. केसी को पुनः अनशन पर बैठने की कोई भी जरुरत नहीं है । बुधबार इलाम में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । संसद् मातहत की शिक्षा तथा स्वास्थ्य समिति के सदस्य भी रहे नेता भट्टराई को कहना है कि मांग पूरा होने के बाद उसका स्वागत करना चाहिए था, लेकिन अनशन पर बैठ कर उन्होंने ठीक नहीं किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘डा. केसी और नेपाली कांग्रेस में कोई भिन्नता नहीं है । कांग्रेस के साथ मिलकर वह डा. केसी को घेराबन्दी करना चाहते हैं । वह व्यवसायिक नहीं है, कम्युनिष्ट के घोर विरोधी हैं ।’ डा. केसी को कम्युनिष्ट फोबिया हो गई है ।’ सांसद् केसी ने कहा कि चुनाव के समय में वह नेपाली कांग्रेस के लिए पार्टी झण्डा लेकर वोट मांगने के लिए भी निकले थे, इसीलिए डा. केसी पार्टीगत रुप में स्वतन्त्र नहीं हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com