Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस मञ्च नेपाल सिरहा शाखा कार्यालय राज्य मन्त्री मन्डल द्वारा उदघाटन

 

लाहान, २० जनवरी । बलिदानी दिवसके अवसर पर प्रेस मन्च सिरहा शाखा ने अपना कार्यालय स्थापना किया है । लाहान १ कृष्णटोल स्थित कार्यालय उद्दघाटन राज्य मन्त्री सुरेश मन्डल ने किया है ।

उद्दघाटन के पश्चात् मन्त्री मन्डल ने कहा वर्तमान राज्य की ओर से जो प्रेस और अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता कुण्ठित हुई है ईसमे राज्य गम्भीरता से सोचरही है । उन्होंने आश्वासन दिया है कि स्वतन्त्र प्रेस और अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता प्रयोग के लिए वातावरण निर्माण किया जाएगा ।
मन्त्री मन्डल ने प्रेस मञ्च परिवार को ए शुभकामना दिया कि आनेवाले दिनोमे प्रेस मन्च सिरहा खबर को खोज एवं उजागर कर आदर्श समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भुमिका अदा करें । हरेक सदस्योंको बदलाव तथा विकास करने में पहल कर अपने पेशे को सार्थक साबित करना होगा । सकारात्मकता सोच व पत्रकारिता से मधेस निर्माण करें ।

यह भी पढें   सांस्कृतिक तथा राष्ट्रीय पहचान के विपरीत डा.बाबुराम भट्टराई की अभिव्यक्ति : डा.विजय दत्त

उनहोने ए भी कहा कि समस्त देश के विकास में प्रेस मन्च के सभी सदस्य अपने अपने स्तर पर महत्त्वपूर्ण योगदान देकर एक जिम्मेदार पत्रकार की भूमिका अदा करे और आगे ए भी कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता का बिगुल बजाने से ही समाज एवं देश में खुशहाली आएगी ।

कार्यक्रम मे शाखा अध्यक्ष मनोज बनैता ने राज्य मन्त्रीको फुल माला और खादा लगाकर स्वागत किए थे । उक्त कार्यक्रममे राजपा नेपाल सिरहा अध्यक्ष मन्डल के सदस्य रामबहादुर महतो, लाहान नगर अध्यक्ष शत्रुधन मन्डल, विद्यार्थी मञ्च के जिला अध्यक्ष मनोज यादव (मन्जे), प्रेस मन्च के केन्द्रिय सचीव बिरेन्द्र यादव, केन्द्रिय सदस्य बिरेन्द्र नेपाल, केन्द्रिय सदस्य गोपाल गुप्ता, पत्रकार बिजय यादव, धर्मेन्द्र पासमान, रामसेवक राम, प्रदिप सिंह, प्रदिप साह लगायत दर्जनों पत्रकार का सहभागीता थी।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com