अधिकांश सांसद् प्रेसर और सुगर के मरीज
काठमांडू, २१ जनवरी । चुनाव के बाद १० महीनों से संघीय संसद् शुरु हो रहा है, इस अवधि में ४६ सांसदों ने उपचार खर्च के लिए संसद् सचिवालय से ७ लाख ८० हजार रुपयां लिए हैं । सचिवालय स्रोत के अनुसार एक ही सांसद् ने २ लाख ३३ हजार तक लिया है । सबसे कम उपचार खर्च लेनेवालें ने १ हजार ६ सौ ५० रुपयां लिया है । संसद् सचिवालय से उपचार खर्च लेनेवाले सांसदों में से अधिकांश प्रेसर और सुगर के मीरज हैं । और महिला सांसदों में से अधिकांश गाइनो संबंधी समस्या से पीडित हैं । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।

