Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयाँ शक्ति पार्टी एक महीना की ‘जन संवाद यात्रा’ में

 

काठमांडू, २८ जनवरी । नयाँ शक्ति पार्टी एक महीना की ‘जन संवाद यात्रा’ में निकल रही है । कल मंगलबार (माघ १५ गते) से यह यात्रा शुरु की जाएगी । यात्रा मध्यपहाडी–पुष्पलाल लोकमार्ग में होने जा रहा है । यात्रा के दौरान नयां शक्ति पार्टी के शीर्ष नेता राजमार्ग आसपास रहे सर्वसाधारणों से नयां वैकल्पिक शक्ति निर्माण के लिए विचार–विमर्श करेंगे । राजमार्ग १ हजार ७ सौ ७८ किलोमिटर लम्बा है । यात्रा के दौरान इसी राजमार्ग के आस–पास रहे २६ जिलों की ८० से अधिक स्थानों में पार्टी के शीर्ष नेता, स्थानीय कार्यकर्ता और सर्वसाधारणों के बीच अन्तरक्रिया आयोजन की जाएगी ।
नयां शक्ति पार्टी के अनुसार पाँचथर जिला स्थित चिवाभञ्याङ से यात्रा शुरु की जाएगी, यात्रा फागुन १५ गते बैतडी जिला स्थित झुलाघाट में पहुँच कर अन्त होनेवाला है । यात्रा के दौरान, कोणसभा, स्थानी भेंटघाट और जनसभा जैसे कार्यक्रम भी रखा गया है । यात्रा के लिए पार्टी संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई पाँचथर पहुँच चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *