Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्मला के हत्यारों को ढूंढ़ना है तो गृहमन्त्री के पुत्र के ऊपर भी अनुसंधान होना चाहिएः बस्नेत

 

सुर्खेत, २८ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संस्था नेपाल तरुण दल के अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत ने कहा है कि निर्मला पन्त के हत्यारों को ढूढ़ना है तो गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के पुत्र (प्रतीक थापा) के ऊपर भी अनुसंधान करना जरुरी है । सरकार के विरुद्ध आइतबार वीरेन्द्रनगर में आयोजित विरोध सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष बस्नेत ने कहा– ‘सरकार की क्रियाकलाप के कारण कई लोग बोलने से ड़र रहे हैं, लेकिन उन लोगों को पता है कि निर्मला के हत्यारे कौन है ! अगर निर्मला के हत्यारों का पता ही लगना है तो गृहमन्त्री के पुत्र के ऊपर भी अनुसंधान होना चाहिए ।’ बस्नेत ने प्रश्न किया कि निर्मला के हत्या के समय में गृहमन्त्री पुत्र प्रतीक कहा थे ? और इसके बारे में क्यों अनुसंधान नहीं हो रहा है ? उन्होंने दावा किया कि सरकार ही हत्यारों को संरक्षण करने में लगा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *