Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटिस इंग्लिस स्कूल ने मनाया १३वें वार्षिकोत्सव

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–१९ सुर्जीगावँ स्थित ब्रिटिस ईग्ंिलश बोर्डिङ स्कूल ने अपनी १३ वीं वार्षिक उत्सव तथा अभिभावक दिवस, विविध कार्यक्रम के साथ भव्य रुप में मनाया है । ब्रिटिस ईंग्लिश बोर्डिङ स्कूल के विद्यालय संचालक समिति के अध्यक्ष निरज शाह के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि थे– नगर शिक्षा अधिकारी मनप्रसाद रेग्मी । कार्यक्रम के विशेष अतिथि में प्याव्सन नगर अध्यक्ष बिकास बज्राचार्य, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमन्तराज काफले, अतिथियों में नेल्टा के केन्द्रीय सदस्य होमराज खड्का, धम्बोझी माध्यमिक बिद्यालय नेपालगन्ज के सहायक प्रधानाध्यापक पूर्णबहादुर शाही, आशा चर्च के पास्टर कुलप्रसाद शर्मा और बिद्यालय की संस्थापक सदस्य किरण आचार्य, बिजय श्रेष्ठ, बिमल प्रधान, माया काफ्ले की उपस्थिति रही ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन : समावेशी व्यवस्था सहित 80 क्लस्टर से नई कार्यसमिति का चयन किया जाएगा।


वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी रेग्मी ने कहा कि देश की बिकास में संस्थागत बिद्यालय की बहुत ही बडी भूमिका है । उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवहारिक होना जरुरी है । उन्होंने कहा– ‘बडी–बडी महले हो या छोटी विद्यालय, अच्छी शिक्षा होनी चाहिए । सभी शिक्षाले शिक्षा ही प्रदान करती है,बडे–बडे भवन नहीं ।’ रेग्मी ने कहा कि बालबालिकाओं को नैतिकवान बनाना पड़ेगा और एक कुशल नागरिक बनाना पडेगा । इसी तरह कार्यक्रम में प्याब्सन बाँके अध्यक्ष बिकास बज्राचार्य ने कहा कि बिद्यालय ने अच्छा ही उपलब्धिमूलक कार्यक्रम किया है और ब्रिटिस इग्ंिलश स्कूल ने दिन–प्रति–दिन कुछ फरक किया है ।
विद्यालय की प्राङगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न साँस्कृतिक प्रस्तुति देकर सहभागियों को मनोरंजन भी प्रदान किया । साल भर खेलकूद लगायत क्रियाकलाप में संलग्न विद्यार्थी जो एसी गतिविधि में प्रथम, द्वितिय और तृतीय हो गए थे, उन लोगों को पुरस्कृत भी किया गया । विद्यार्थियों ने देशप्रेम भाव सहित का मनोरन्जनात्मक, चेतनामूलक नाटक समेत प्रस्तुत किया । इसीतरह विद्यालय के प्राचार्य हेमन्तराज काफले ने विद्यालय की विगत और वर्तमान अवस्था की समिक्षा करते हुए विद्यालय की शैक्षिक गुणस्तर थप स्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com