Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पहले प्रियंका ने छोड़ी ‘भारत’, अब हॉलीवुड ने प्रियंका के लिए छोड़ा भारत

 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दो साल के हॉलीवुड में धाक जमा रखी है और अब वो फिर से तैयार हैं अपनी नई फिल्म इज़ट इट रोमांटिक के साथ जिसे रिलीज़ के बाद वेब पर भी रिलीज़ कर दिया जाएगा । लेकिन अब जो ख़बर हम आपको बताने जा रहे हैं उससे आपको झटका लगने वाला है।

हॉलीवुड की इस फिल्म के निर्माता ने फैसला किया है कि प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को भारत ने रिलीज़ नहीं किया जाएगा। इज़ट इट रोमांटिक, 13 फरवरी को रिलीज़ हो रही लेकिन भारत में नहीं। उस दिन फिल्म को यू के और अमेरिका में रिलीज़ किया जाएगा। प्रियंका की ये फिल्म 28 फरवरी से नेटफ्लिक्स के जरिये दिखाई जायेगी l नेटफ्लिक्स ने इसे अमेरिका और कनाडा को छोड़ कर दुनिया के बाकी भागों में रिलीज़ करने के फैसला किया है, जिसमें स्पेन, फ़्रांस और इटली भी शामिल हैंl इस फिल्म में उनके साथ रेबेल विल्सन, लीमा हेमस्वर्थ और एडम डेविन ने काम किया है l

इज़ंट इट रोमांटिक, हॉलीवुड की एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे टॉड स्ट्रॉस शुल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका योग दूत बन कर लिआम हेम्सवर्थ और रिबेल विल्सन जैसे कलाकारों के साथ काम कर रही हैं। न्यूयार्क शहर की एक वास्तुकार नटाली की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी के बाद हनीमून के छुट्टियां भी मना ली है और जल्द ही फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग में जुट जायेंगी। एक रियर डिज़ीज से ग्रसित लड़की की कहानी पर बनी इस फिल्म में ज़ाहिर वसीम वो रोल निभा रही हैं। फिल्म में फरहान अख्तर भी हैं।

प्रियंका ने इसके अलावा को फिल्म ऑफिशियल साइन नहीं की है। कुछ समय पहले प्रियंका ने एक मैग्जीन के इंटरव्यू में कहा था कि भगवान की इच्छा के आगे इंसान की कुछ नहीं चलती l इसलिए मैं कोई चांस नहीं लेना चाहतीl हमारे बच्चे जरुर होंगे लेकिन समय आने पर l ये होगा जरूर लेकिन अगले दस साल के भीतर या शायद उससे पहले भी l मुझे बच्चों से बहुत प्यार है और मुझे माँ बनना है l

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *