Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाेगबनी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त ६ की माैत राहत एवं बचाव कार्य जारी

 

 

बिहार के वैशाली जिले में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग के पास पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक छह लोगों के मरने की सूचना है। वहीं कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनपुर डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन तड़के 3.52 बजे मेहनर रोड से गुजरी थी। इसके बाद करीब 3.58 बजे सहदई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत्ब2083

ट्रेन के पांच डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। इनमें से तीन स्लीपर (एस-8, एस-9 और एस-10) हैं। एक जनरल कोच और एक एसी कोच (बी-3) भी पटरी से उतरे हैं।

सोनपुर और बरौनी जैसे आसपास के इलाकों से डॉक्टरों की एक टीम को हादसे की जगह पर भेजा गया है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके।

राहत बचाव कार्य के लिए भी एक ट्रेन को हादसे की जगह के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन सोनपुर- 06158-221645, हाजीपुर- 06224-272230, बरौनी- 06279-23222।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के तीन नेताओं के बीच भेटवार्ता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed