Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीय सरकार के विरुद्ध आन्दोलन शुरु होगाः मन्त्री सोनल

 

जनकपुरधाम, ३ फरवरी । प्रदेश नं. २ के भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने चेतावनी दी है कि अब संघीय सरकार के विरुद्ध आन्दोलन शुरु हो सकता है । जनकपुर में आयोजित तीसरा शहीद कप व्याडमिन्टन प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ीयों को पुरस्कार वितरण करते हुए मन्त्री सोनल ने कहा कि संघीय सरकार सभी अधिकार अपने ही नियन्त्रण में रखना चाहता है, इसीलिए आन्दोलन का विकल्प नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री सोनल ने कहा कि प्रदेश के पास एक सीडियो संचालन की अधिकार भी नहीं है । उनका मानना है कि सीडियो को संघीय सरकार मातहत रखकर संघीय सरकार प्रदेश में समानान्तर सत्ता संचालन करने की षडयन्त्र कर रही है । राजपा नेपाल प्रदेश संसदीय दल के नेता भी रहे सोनल का कहना है कि प्रदेश सरकार की अधिकार प्रमुख जिला अधिकारी (सिडिओ) को दिया जाता है तो राजपा नेपाल संघीय सरकार के विरुद्ध आन्दोलन में उतर आएगी । मन्त्री सोनल को यह भी मानना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली सर्वसत्तावाद की ओर उन्मुख हो रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *