सिन्धुली में बाेलेराे दुर्घटनाग्रस्त ५ की माैत
सिन्धुली– ७ फरवरी
सिन्धुली के फिकल गाउँपालिका–२ चण्डी भञ्याङ में जीप दुर्घटना में ५ की मृत्यु हुई है ।
फिकल से सिन्धुली माडी की ओर जाती हुई बा. १५ च ९४२२ नम्बर की बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हाेने से ४ लाेगाें की घटनास्थल मे और एक की अस्पताल ले जाने के क्रम में मृत्युहाेने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय सिन्धुली के प्रमुख (एसपी) चक्र बहादुर सिंह ने दी है ।
बाेलेरो में ८ यात्री सवार थे । जीप चण्डी भञ्ज्याङ स्थित सडक से २ साै मीटर नीचे गिर गई थी । मृतकाें की शनाख्त अभी नही हाे पाई है ।

