तारकब्रह्म महायज्ञ में श्रद्धालुओ की भीड़ , माहौल भक्तिमय
माला मिश्रा बिराटनगरने । पाल के सुनसरी जिला अंतर्गत बराहक्षेत्र के चतराधाम में चल रहे श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ का 19 फरवरी को समारोहपूर्वक समापन होगा । जारी महायज्ञ में दूर दराज इलाको से श्रद्धालुओं का पहुचना जारी है । महायज्ञ अनुष्ठान में तिल ,जौ ,घ्यू , चीनी ,मधु ,जड़ी बूटी के साथ तारकब्रह्म मंत्र से हवन का कार्य चल रहा है । 1200 साधक इस अनुष्ठान में लगे हुए है इसके अलावा 207 पुरोहित आचार्य हवन सामग्री तैयार कर हवन मंत्र का उच्चारण कार्य मे सहयोग कर रहे है ।महायज्ञ स्थल पर नेपाल के सुनसरी , मोरंग , सप्तरी तथा भारतीय क्षेत्र के अररिया ,सुपौल ,सहरसा , मधेपुरा तथा आसपास के जिला से श्रद्धालु पहुच रहे है । आयोजक महायोगी सिद्ध बाबा आध्यात्मिक सेवापीठ प्रतिष्ठान के अनुसार महायज्ञ में लगे 1200 साधक महायज्ञ संकल्प को ले पिछले एक वर्ष तक 1 अरब 60 करोड़ तारकब्रह्मा महामंत्र का जाप कर चुके है । मंगलबार को काठमांडु से पहुची नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंध के अध्यक्ष श्री मति भवानी राणा तथा परसा जिला के प्रषांगि महानगरपालिका का मेयर लोक नारायण यादव महायज्ञ स्थल पर पहुच पूजा अर्चना किया । सेवापीठ के श्याम पौडेल , राजेन्द राउत ने बताया महायज्ञ स्थल पर अपरहण दो बजे से श्रीराम तारकब्रह्म यज्ञ के संबंध में विद्वान पंडितो द्वारा प्रबचन दिया जाता है वह संध्या 6 बजे अयोध्या से पहुचे 36 सदस्यों बाली कलाकारों के द्वारा रामलीला का प्रदर्शन किया जाता है ।

