हिन्दू परिषद नेपाल महिला संगठन द्वारा आयोजित संगठन विस्तार और अंतर्क्रिया कार्यक्रम
काठमांडू 16 फरवरी
हिन्दू परिषद नेपाल महिला संगठन द्वारा संगठन विस्तार और अंतर्क्रिया कार्यकम आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष सुनीता रौनियार ने की मुख्य अतिथि हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल जी की उपस्थिति थी । कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहादत प्राप्त सैनिकाें के लिए माैन श्रद्धांजली अर्पित कर के की गई ।
नेपाल को हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए कार्यक्रम की मुख्य अवधारणा थी ।वक्ताओं ने धर्मांतरण पर ध्यान आकर्षित कराया साथ ही नेपाल में हिन्दू धर्म के संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया गया ।सुदूर नेपाल में ईसाई करण और मुश्लिम धर्म अपनाने की जो विडम्बना जारी है उसके लिए चेतना फैलाने की आवश्यकता है ।हिन्दू परिषद नेपाल की कोशिश है कि हिन्दू धर्म का प्रचार प्रसार पूरे नेपाल में किया जाय और नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाय । हिन्दू परिषद नेपाल शासन किसी का हो नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषित करना होगा के नारा के साथ इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिये प्रयासरत है ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केशव मरहठा(गायत्री परिवार अध्यक्ष),अभिषेक जोशी(हिसाब प्लस के संपादक),दिलीप साह(वैश्य समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष), सी के चौलागाइ, नरेश थापा, डॉ श्वेता दीप्ति(संपादक, हिमालिनी), कंचना झा(पद्मकन्या कैम्पस)अनिरुद्ध सिंह की सादर उपस्थिति थी । मुख्य अतिथि संताेष पटेल के मंतव्य के बाद अध्यक्षीय मंतव्य सुनिता राैनियार जी ने दिया कार्यक्रम का सफल संचालन साधना यादव बीराजी ने किया ।
Chat Conversation End

