Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुकेश अम्बानी की रिलायंस फाउंडेशन ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत की एकता को नहीं तोड़ सकती

 
  • फाउंडेशन बच्चों की पढ़ाई-रोजगार, परिवारों की आजीविका का जिम्मा लेने के लिए आगे आई

  • कहा- घायल जवानों के लिए हमारे अस्पताल तैयार, सरकार चाहे तो अन्य जिम्मेदारियां भी लेंगे

  • आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए शहीदों के परिवारों के लिए फंड जुटाने की अपील की 

मुंबई. पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन भी आगे आई है। उसका कहना है कि वह शहीदों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार का जिम्मा उठाने को तैयार है। इसके साथ ही वह पीड़ित परिवारों की आजीविका का इंतजाम करने की जिम्मेदारी भी लेगी।

यह भी पढें   नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग को उत्पादन, उच्च तकनीक और क्षेत्रीय मूल्य शृंखला से जोड़ना जरूरी: विदेश मंत्री खनाल

1.3 अरब हिंदुस्तानियों के दुख में हम शामिल: रिलायंस फाउंडेशन

  1. रिलायंस फाउंडेशन ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर उसके अस्पताल घायल जवानों के इलाज के लिए तैयार हैं। सरकार चाहेगी तो हम दूसरी जिम्मेदारियां भी उठाएंगे। 1.3 अरब हिंदुस्तानियों के दुख में पूरा रिलायंस परिवार शामिल है।
  2. रिलायंस फाउंडेशन ने कहा है कि दुनिया की कोई भी बुरी ताकत भारत की एकता को और आतंकवाद को हराने के संकल्प को नहीं तोड़ सकती। देश वीर जवानों की शहादत को नहीं भूल सकता। हम घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
  3. गुरुवार को पुलवामा में फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। कई जवान घायल हैं। आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। शहीदों और घायल जवानों के परिवारों की मदद के लिए लोग बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं।
  4. आनंद महिंद्रा ने भी मदद की मुहिम चलाई

    महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर के जरिए शहीदों के परिवारों के लिए फंड जुटाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि 50 लाख लोग 10-10 रुपए भी देंगे तो 5 करोड़ रुपए जमा हो जाएंगे। उन्होंने ट्विटर के जरिए bharatkeveer.gov.in वेबसाइट का लिंक भी दिया है। जिसके जरिए मदद दी जा सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com