Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बड़ी कार्रवाई : पुलवामा हमले के मास्टर माइंड को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, मेजर सहित चार जवान शहीद

 
फोटो– मारा गया जैश का आतंकी

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}। श्रीनगर {जम्मू-कश्मीर} –जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 10 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को भारी कामयाबी मिली है. इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो कमांडर मारे गए हैं. हालांकि आतंकियों के तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक मेजर सहित चार जवान भी शहीद हो गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुठभेड़ में पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर अब्दुल गाजी राशिद को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. इसके साथ ही जैश का एक और कमांडर कामरान भी मारा गया है. हांलाकि ऑपरेशन पूरी तरह खत्म होने के बाद ही सेना की ओर से इस संबंध में पुष्ट जानकारी दी जाएगी. इस ऑपरेशन को 55RR, CRPF और SOG के जवान चला रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *