Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज है माघ पूर्णिमा जानें इसका महत्तव

 
हिन्दू पंचांग में माघपूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं। इस बार माघ पूर्णिमा 19 फरवरी को है।
माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। इसलिए जो भी माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करता है उसको सभी तरह के पुण्य लाभ मिलते हैं। माघ पूर्णिमा में शुभ मुहूर्त में पूजन विधि अनुसार करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है।
पद्मपुराण के अनुसार बाकी के महीनों में जप, तप और दान से भगवान विष्णु उतने प्रसन्न नहीं होते जितने कि वे माघ मास में स्नान करने से होते हैं। माघ मास स्नान के अलावा दान का विशेष महत्व है।
क्या दान करें : दान में तिल, गुड़ और कंबल का विशेष पुण्य है। इसके अलावा वस्त्र, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न आदि भी विशेष फल देते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com