प्रधानमन्त्री ओली आज और कल सुदूरपश्चिम के विभिन्न कार्यक्रम में सहभागी होंगे
काठमांडू–
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली आज और कल सुदूरपश्चिम के विभिन्न जिला में होने वाले कार्यक्रम में सहभागी होंगे । प्रधानमन्त्री ओली आज धनगढी होते हुए डडेलधुरा के स्याउले में अवस्थित विद्युत सव स्टेशन के उद्ध्घाटन कार्यक्रम में २ बजे दोपहर सहभागी होंगे । इसी प्रकार दोपहर साढे ३ बजे डोटी के विपी नगर में सहजपुर –बोक्टान सडक का शिलान्यास भी करेंगे ।
इसी प्रकार कल सुबह ९ बजे सुदुरपश्चिम प्रदेशसभा के बैठकल को भी सम्बोधन करेंगे ।
कल दोपहर ११.३० बजे नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी (नेकपा)का सुदुरपश्चिम स्तरीय कार्यकर्ता का सम्बोधन करने की कार्यक्रम है । प्रधानमन्त्री ओली कल ही वापस काठमांडू आ जायेंगे ।

